अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
1. प्रति एकड़ धान की औसत उपज कितनी होती है? ▼
भारत में औसतन प्रति एकड़ 20 से 25 क्विंटल धान की उपज होती है। हाइब्रिड बीजों और अच्छी देखभाल के साथ यह 30 क्विंटल तक जा सकती है।
2. 1 क्विंटल में कितने किलो होते हैं? ▼
1 क्विंटल में 100 किलोग्राम (KG) होते हैं। यह कैलकुलेटर आपको क्विंटल और किलो दोनों में परिणाम दिखाता है।
3. 1 हेक्टेयर में कितने एकड़ होते हैं? ▼
1 हेक्टेयर लगभग 2.47 एकड़ के बराबर होता है। आप ऊपर ड्रापडाउन से "Hectare" चुनकर इसे एकड़ में बदल सकते हैं।
4. धान का सरकारी रेट (MSP) क्या है? ▼
MSP हर साल सरकार द्वारा तय की जाती है। 2024-25 के लिए यह लगभग ₹2300 - ₹3100 (राज्य अनुसार) के बीच हो सकती है। सही जानकारी के लिए मंडी भाव देखें।
5. 1 बीघा में कितना रकबा होता है? ▼
बीघा हर राज्य में अलग होता है। आमतौर पर 1 पक्का बीघा = 0.625 एकड़ होता है, और कच्चा बीघा इससे कम होता है। यह कैलकुलेटर स्टैंडर्ड बीघा मानता है।
6. गीले और सूखे धान के वजन में क्या अंतर है? ▼
कटाई के तुरंत बाद धान में नमी ज्यादा होती है। सूखने के बाद वजन 10-15% तक कम हो सकता है, जिससे आय पर फर्क पड़ सकता है।